Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपबजी पर UP के शख्स को दिल दे बैठी PAK महिला

पबजी पर UP के शख्स को दिल दे बैठी PAK महिला

नोएडा. पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा शनिवार को जेल से बाहर आ गए और अब वे दोनों अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं. इन्हें शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा की जेवर दीवानी अदालत ने जमानत दे दी थी. सीमा हैदर (30) के भारत में अवैध रूप से रहने को लेकर उसे और सचिन मीणा (25), दोनों को पुलिस ने 4 जुलाई को गिरफ्तार किया था.

सीमा पर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. दोनों वर्ष 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे और आखिरकार पाकिस्तानी महिला अपने चार बच्चों के साथ अपना वतन छोड़कर ग्रेटर नोएडा में आकर सचिन के साथ रहने लगी. दोनों के खिलाफ रबूपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया था. इन दोनों की पहली मुलाकात इसी साल मार्च में नेपाल में हुई थी, जहां दोनों ने शादी कर ली. सीमा ने एनडीटीवी से कहा, ‘मेरे पति हिंदू हैं, इसलिए मैं भी हिंदू हूं. मुझे लगता है कि मैं अब भारतीय हूं.’ उन्होंने कहा, ‘यह बहुत लंबी और कठिन यात्रा थी. मैं बहुत डरी हुई थी. मैं पहले कराची से दुबई गई, जहां मैंने 11 घंटे तक इंतजार किया और सो भी नहीं सकी. फिर मैंने नेपाल के लिए उड़ान भरी, अंत में पोखरा सड़क पर जाने से पहले, मेरी सचिन से मुलाकात हुई.