― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपत्रकार के हमलावर पुलिस पकड़ से दूर

पत्रकार के हमलावर पुलिस पकड़ से दूर

  • सरे बाजार दुस्साहसिक हमले से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश
  • दो संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया
  • जल्द खुलासे की चुनौती, ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है इलाज

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के अयोध्या मार्ग स्थित सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल में बुधवार को दुस्साहस ढंग से पत्रकार समेत तीन लोगों के हमलावर अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर हैं। फिलहाल पुलिस ने देर रात घायल पत्रकार के भाई की तहरीर पर एक नामजद समेत छह अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नामजद आरोपित समेत दो लोगों को पुलिस ने कोतवाली में बैठा रखा है। आरोपितों के सुराग हेतु बीटीएस की मदद ली जा रही है। मालूम हो कि श्रीरामपुर मोहल्ला निवासी चंचल जायसवाल पुत्र स्व. शान्ति प्रकाश एक न्यूज चैनल के पत्रकार हैं। वहीं अयोध्या मार्ग पर सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हैं। बुधवार की देर शाम एक फोन के बाद स्कूल पहुंचे थे। वहीं प्रबंधक के साथ अध्यापक केराकत के बंजारेपुर निवासी संतोष पुत्र राम अधार एवं स्टाफ ताखा पूरब गांव निवासी अंशदीप गौतम भी साथ था। बताया जाता है कि काले रंग की स्कार्पियो वाहन पर सवार आधा दर्जन बदमाश पहुंचे। बातचीत के दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमें पत्रकार चंचल जायसवाल एवं संतोष कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। गला हाथ पेट पर दोनों पर कई वार किया गया है। अंशदीप के शोर मचाने पर स्कूल के पीछे के रास्ते से भाग निकले। घटना स्थल से सर्जिकल ब्लेड बरामद किया गया। इसी चाकू का घटना में इस्तेमाल किया गया बताया जा रहा है। फिलहाल पत्रकार व अध्यापक का इलाज वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर बताये जाते हैं।

Share Now...