जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश पर जनपद में राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान इकाई वाराणसी द्वारा चार ईट भट्ठों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। रघुराज सिंह ईट उद्योग सिकरारा, अभिषेक ईट उद्योग मड़ियाहूं, सुभाष चंद्र चौहान ईट उद्योग सिद्दीकपुर, सिंह ईट उद्योग बेलवा राम सागर की जांच पर यह पाया गया कि उपरोक्त ईट भट्ठा द्वारा विगत कई वर्षों से कोई जीएसटी कर जमा नहीं किया जा रहा है। इनमें से दो ईट भट्ठे ऐसे थे जिनका पंजीयन 2022 में ही निरस्त था। शासन के बार-बार दिए गए निर्देश के क्रम में भी जनपद में कई ऐसे ईट भट्ठा है जो जीएसटी में बिना पंजीकृत होकर चल चल रहे है। विगत 3 दिनों से ईट भट्ठा के खिलाफ लगातार अभियान प्रशासन के सहयोग से चलाया जा रहा है। एसडीएम केराकत के नेतृत्व्ा में 4 ईट भट्ठा की जांच की गई थी जिसमें 100000 राजस्व जमा कराया गया था। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने खनन विभाग के साथ कार्यवाही करते हुए चौहान ईट उद्योग त्रिलोचन महादेव कच्ची ईंट नष्ट कराई गई तथा भट्टे में पानी डाल दिया गया। मुकेश सिंह ईट भट्ठा जलालपुर में कड़ी कार्यवाही करते हुए खनन अधिकारी द्वारा लगभग 50000 कच्ची ईंट नष्ट कराई गई। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि इस तरह की कार्यवाही लगातार 30 जून तक जारी रहेगी। ऐसे सभी करा पंचक ईट भट्ठा जो जीएसटी में अभी भी बिना पंजीयन लिए चल रहा है उनके खिलाफ सघन अभियान करते हुए कार्यवाही किए जाने के निर्देश ऊपर से दिए गए हैं। अनुसंधान इकाई वाराणसी ने बताया कि सुभाष चंद्र चौहान ईट भट्ठा की जांच के सभी कागजात ले जाया जा रहा है इसमें देखा जाएगा कि कितनी लागत से ईटी बनाया बन रहा है और कितने में बेच रहे है यह सब जांच करने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट को भेज दिया जाएगा।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
चार ईट भट्ठो पर छापेमारी की कार्रवाई

Previous article


