Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरभाजपा की सोशल मीडिया वैरियेण्ट की बैठक सम्पन्न

भाजपा की सोशल मीडिया वैरियेण्ट की बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया संवाद की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय उपास्थित रहे। सर्वप्रथम डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि ने आये हुये सोशल मीडिया के लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा मीडिया है, जो बाकी सारे मीडिया प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और समानांतर पोर्टल मीडिया से अलग है। सोशल मीडिया इंटरनेट के माध्यम से एक वर्चुअल वर्ल्ड बनाता है जिसे उपयोग करने वाला व्यक्ति सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि का उपयोग कर पहुंच बना सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुये कमलवती सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया सकारात्मक भूमिका अदा करता है जिससे किसी भी व्यक्ति, संस्था समूह और देश आदि को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया के जरिए ऐसे कई विकासात्मक कार्य हुए हैं जिनसे कि लोकतंत्र को समृद्ध बनाने का काम हुआ है जिससे किसी भी देश की एकता, अखंडता, पंथनिरपेक्षता, समाजवादी गुणों में अभिवृद्धि हुई है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 2014, 2019 के आम चुनाव व 2017 एवं 2022 के विधानसभा के चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने जमकर सोशल मीडिया का उपयोग कर आमजन को चुनाव के जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया।