Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपंचायत उपचुनाव : एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने किया नामांकन

पंचायत उपचुनाव : एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने किया नामांकन

जौनपुर धारा, खेतासराय। ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर सोमवार को शाहगंज ब्लॉक के प्रधान पद के लिए सात व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल आठ नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच 21 फरवरी और वापसी 22 फरवरी को तीन बजे तक होगी। मतदान दो मार्च और मतगणना चार मार्च को होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कड़ैला के प्रधान कमलेश कुमार का बीते वर्ष नवंबर में निधन हो गया था। इस ग्राम पंचायत के रिक्त पद के लिए आज मृतक की पत्नी अनीता समेत सात लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया। इसी तरह सदस्य पद के लिए खुदौली, मनेछा व कड़ैला में रिक्त पद के लिए दो-दो और झांसेपुर, बारा में रिक्त पद के लिए एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी आरओ सुरेश कुमार की देखरेख में हुआ।

  • पूर्व प्रधान सहित दस पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सरायबीका बाजार निवासी अजय कुमार गुप्ता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पूर्व प्रधान व अन्य 10 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा न्यायालय से दर्ज कराया। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि हमारी पुश्तैनी जमीन में लकड़ी काटने की आरा मशीन लगी हुई है जिसका लाइसेंस सरला गुप्ता के नाम से है। पूर्व प्रधान संतोष आरा मशीन चलाने को लिए थे। कुछ समय बाद धोखाधड़ी से जमीन का फाट बनवाकर जमीन अपने नाम करा लिया। जमीन के 6 हिस्सेदार थे जिसमें जमीन संतोष कुमार एवं अन्य के नाम बैनामा करवा लिया। पीड़ित के अनुसार इसकी जानकारी जब उसे हुई तो उसने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर संतोष कुमार, सतीश कुमार, शांति देवी, उमा देवी, नवीन गुप्ता, अमित गुप्ता, कलावती देवी, सुरेंद्र बहादुर, दिनेश कुमार, सुरेश चंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया।