Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन

  • 65 शिकायतों में चार का हुआ निस्तारण

जौनपुर धारा, मछलीशहर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 65 शिकायती पत्र आये जिसमें चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राम अछैबर चौहान की उपस्थिति में समाधान दिवस चल रहा था। अचानक 11:30 बजे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करने लगे। जिलाधिकारी भूमि सम्बंधी शिकायतों की अधिकता देख जो बाहर घूम रहे थे और अपने कार्यालय में बैठे थे उन सभी राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों तलब कर उनसे सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण की जानकारी लेने लगे। सभी राजस्व कर्मचारी सभागार में लाईन में खड़े हो गये और शिकायत कर्ताओं के साथ बुलाये जाने लगे। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर भूमि सम्बंधी शिकायतों की पैमाइश आदि कर निस्तारण किया जाय और वीडियोग्राफी भी कराई जाय। रईया ग्राम की मालती पत्नी महेंद्र ने पट्टा भूमि पर कब्जा दिलाने, बसढुआ के रमाशंकर यादव वरासत दर्ज कराने, खजुरहट के रविन्द्र कुमार घरौंनी में विवादित मकान दर्ज करने, बनकट के राजेश तालाब से अतिक्रमण हटाने, छदान के भेलानाथ यूरिया आपूर्ति, गोहका के संजय कुमार द्वारा जमीन कब्जा की शिकायत की गयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार मूसा राम, अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह, सभी ब्लाक के अधिकारी व थाने के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ राजस्व कर्मी उपस्थित थे।