Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनौ साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन

नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल के आवास पर शनिवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के सफल कार्यकाल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डा.राकेश द्विवेदी ने सरकार की उपलब्धियों का बखान कर जन-जन तक प्रचारित प्रसारित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। देश व विदेशों में राष्ट्र के गौरव को चरम पर स्थापित कर विश्व गुरु बनने की राह में देश खड़ा है। गरीब कल्याण सेवा व सुशासन सरकार की पहचान बन चुका है। कुशल नेतृत्व से पिछले नौ सालों में नए कीर्तिमान स्थापित हुआ है। जिला प्रभारी डा. द्विवेदी ने नगर भ्रमण कर जन सम्पर्क किया। इस दौरान प्रदीप जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू आदि मौजूद रहे।