जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सुरिस गांव में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार बिंद पुत्र रामनाथ बिंद ने शनिवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह घर के अंदर कमरे में गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रशांत पांडे ने परिजनों से पूछताछ किया तो पता चला कि युवक मुम्बई में ड्राइविंग का काम करता था। इधर कई महीनों से घर ही था। इस समय युवक की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी जिसके चलते उसने आत्महत्या कर लिया। मृतक की शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Previous article
Next article

