Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरकोतवाली के सामने खुलेआम बिक रहा गांजा

कोतवाली के सामने खुलेआम बिक रहा गांजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र में गांजे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। इससे ज्यादातर युवक नशे के आदी हो रहे हैं। नगर के प्रबुद्ध जनों ने पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप लगाया है। कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस की मिलीभगत से गांजे का कारोबार धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है। जबकि पुलिस निरीह लोगों को फर्जी गांजे के साथ चालान कर अपनी पीठ थपथपा रही है। नगर में किसी से भी पूछ लो भैया गांजा कहां बिकता है सबका एक ही जवाब होता है कोतवाली के सामने गली में। यहां व्यवसाई झोले में पुड़िया लेकर बैठा रहता है। ग्राहक जाता है तो उसे पुड़िया पकड़ा दी जाती है। ऐसा नहीं है कि पुलिस नहीं जानती लेकिन पुलिस को इसकी एवज में मोटी रकम मिलती है। लोगों को एक ही चिंता सता रही है कि यदि इसी तरह पुलिस की छूट से यह व्यवसाय चलता रहा तो आने वाले समय में तमाम युवा नशे की चपेट में आ जाएंगे। प्रबुद्ध जनों ने पुलिस अधीक्षक से गांजे की खुलेआम हो रही बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग किया है।