Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरनिकाय चुनाव के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स ने नगर में किया मार्च

निकाय चुनाव के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स ने नगर में किया मार्च

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स ने नगर भ्रमण कर परिचयात्मक अभ्यास कर नगर भ्रमण किया। फ्लैग मार्च में रैपिड एक्शन फोर्स कमांडेंट आर.पी.यादव के साथ हथियारों से लैस महिला एवं पुरुष जवान मौजूद रहे। कोतवाली परिसर से निकल कर रामलीला भवन चौक, एराकियाना, बालिका इंटर कालेज, पुराना चौक, चूड़ी मोहल्ला, घासमंडी, डाकखाना तिराहा, श्रीरामपुर, कलेक्टरगंज, सब्जी मंडी होते हुए पुन: उद्गम स्थल कोतवाली परिसर में पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान संदेश दिया गया कि नगर निकाय चुनाव निस्पक्ष पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होगा। किसी को भी भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।