Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपांच दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाये हजारों के सामान

पांच दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाये हजारों के सामान

जौनपुर धारा, बरसठी। थाने से चन्द कदम की दूरी पर हौसला बुलन्द चोरों ने एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। आंगनबाड़ी कार्यालय, राजकीय बीज भण्डार समेत कई दुकानों का ताला तोड़कर लैपटॉप, सामान सहित हजारों रुपये सामान उठा ले गये। एक साथ 5 जगहों पर ताला तोड़कर हुई चोरी की भनक पुलिस को नहीं लगी। चोरी की घटना से अन्य दुकानदार भयभीत है। सुबह जानकारी होने पर सभी घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गयी। थाने से करीब दो सौ मीटर दूरी पर ब्लॉक तिराहे पर बगल स्थित ब्लॉक परिसर में मौजूद बाल विकास परियोजना कार्यालय का ताला तोड़कर चोर एक लैपटॉप व अन्य सामान उठा ले गये। परिसर में ही कुछ दूरी पर राजकीय कृषि बीज भण्डार का भी ताला चोर तोड़ दिए, वहां कुछ न मिलने पर चोर खाली हाथ लौट गये। उसके बाद एक एक कर तिराहे पर 3 दुकानों का चोरों ने ताला तोड़ा। मनोज मौर्य के मेडिकल की दुकान का चोर ताला तोड़कर 21 सौ नकदी व सामान चोरी कर ले गए। उसके बाद सूर्यनाथ बिन्द के पान की दुकान के शटर का ताला तोड़कर करीब 15सौ नकद, पंखा व पान मसाला उठा ले गये। उसके बाद चोर प्रदीप उमर वैश्य के जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 5 हजार कीमत के सामान उठा ले गये। सुबह दुकान खोलने आये दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना के घण्टों बाद पुलिस मौके पर पहुँच सिर्फ जानकारी लेकर वापस चली गयी। थाने से चन्द कदम दूरी पर एक ही रात 5 जगहों पर ताला तोड़कर चोरी करने से अन्य दुकानदार भयभीत है।