जौनपुर धारा, जौनपुर। शिव मंदिर मुफ्तीगंज प्रांगण में व्यापार मंडल मुफ्तीगंज की बैठक सभी सम्मानित व्यापारियों के बीच किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अनंत कुमार मोदनवाल को मुफ्तीगंज इकाई का अध्यक्ष, रवि सेठ को महामंत्री, शैलेंद्र अग्रहरी को मंत्री और शीतला प्रसाद अग्रहरी को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इस कार्यक्रम में मुफ्तीगंज के व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार साहू और मुफ्तीगंज के ग्राम प्रधान दिलीप मोदनवाल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता रंजीत मोदनवाल ने किया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
अनंत कुमार अध्यक्ष व रवि सेठ चुने गये महामंत्री


