Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशनए साल पर गोवा-शिमला-मनाली नहीं बल्कि अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करना...

नए साल पर गोवा-शिमला-मनाली नहीं बल्कि अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करना चाहते हैं युवा

मेरठ. धार्मिक स्थानों के प्रति युवाओं की जिज्ञासा पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है. देखा जा रहा है कि अब युवा विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए उत्सुक दिखाई देते हैं. कुछ इसी तरह का नजारा नववर्ष 2023 के मौके पर भी दिखाई देगा. जब मेरठ के युवा नववर्ष की शुरूआत भगवान श्रीराम के दर्शन से करेंगे. जी हां, मेरठ के युवाओं द्वारा अयोध्या के लिए स्पेशल बुकिंग कराई गई है, जिससे कि वे नए साल के पहले दिन भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकें. सम्राट ट्रैवल एजेंसी के मालिक संजय सम्राट ने बताया कि पहले के मुकाबले 60 फीसदी तक की जो बुकिंग है, वह धार्मिक स्थलों की देखने को मिली है, जिसमें 20 फीसदी से ज्यादा अयोध्या की बुकिंग है. वहीं 40 फीसदी में बनारस, मथुरा, पशुपतिनाथ आदि धार्मिक स्थल शामिल हैं. उन्होंने बताया कि वैसे तो हर साल लोग भगवान के दर्शन करने के लिए जाते हैं, लेकिन अब की बार जिस तरीके से युवा अधिक बुकिंग करा रहे हैं, वह अपने आप में अनोखा है. मेरठवासी धार्मिक स्थलों की ओर अधिक रुख कर रहे हैं, जिसको देखते हुए विशेष पैकेज बनाएं गए हैं. तीन रात और चार दिन का पैकेज 28 हजार रुपये से 65 हजार रुपये तक का है. इतना ही नहीं, ग्रुप में घूमने वाले युवाओं की बात करें या फैमिली मेंबर्स की बात करें, तो इस खासतौर पर वह छोटी गाड़ियों की भी बुकिंग कर रहे हैं, जिससे कि अपने परिवार के साथ वह घूम सकें. गौरतलब है कि हर बार युवा गोवा, मनाली, शिमला, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित अन्य राज्यों की तरफ रुख करते थे, जहां पर वे नए साल का जश्न मनाते थे, लेकिन अब की बार यह बदलाव देखने को मिल रहा है. वहां सिर्फ 40 फीसदी लोग ही बुकिंग करा रहे हैं.