Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशइटली के बिशप ने की थी गाजियाबाद के पहले चर्च सेक्रेड हार्ट...

इटली के बिशप ने की थी गाजियाबाद के पहले चर्च सेक्रेड हार्ट की स्थापना

गाज़ियाबाद. गाजियाबाद के चौधरी मोड़ स्थित सैक्रेड हार्ट चर्च एनसीआर के पुरानी चर्चों में से एक है. तकरीबन 105 वर्ष पहले सन 1917 में इटली के रहने वाले बिशप वान्नी ने रोमन कैथोलिक विचारधारा के इस चर्च की स्थापना की थी. शहर के बीचो-बीच बने इस चर्च में दूर-दूर से लोग प्रार्थना करने के लिए पहुंचते हैं.

चर्च के फादर जोश जोसफ बताते हैं 1917 में चर्च की स्थापना होने के बाद चर्च का 1991 में जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया. चर्च सप्ताह में केवल दो दिन केवल शुक्रवार और रविवार को ही खुलता है. सर्दी के मौसम में शुक्रवार को शाम 5:30 से शाम 6:30 बजे तक और रविवार को सुबह साढ़े साथ से सुबह दस बजे खुलता है. 24 दिसंबर को रात्रि 9:30 क्रिसमस ईव के उपलक्ष्य में प्रार्थना की गई. क्रिसमस को लेकर गाज़ियाबाद के सेक्रेड हार्ट चर्च में काफी रौनक देखने को मिल रही है. क्रिसमस को लेकर सेक्रेड हार्ट चर्च में तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. आज क्रिसमस के दिन धूमधाम से प्रभु यीशु के जन्मदिन मनाया जा रहा है. चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. चर्च में गोशाला बनाई गई हैं. चर्च में सितारे लगाए गए हैं. क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं.

यीशु की कहानी
आज से करीब 2000 साल पहले फिलिस्तीन देश के वेहतलहम नगर में प्रभु यीशु का जन्म हुआ था. जब दुनिया में पाप बढ़ गया. बुराईयां बढ़ गई तो ईश्वर खुद इंसान बन गए. प्रभु ईशु का जन्म एक गोशाला में जानवरों के मध्य हुआ था. प्रभु ईशु के जन्मदिवस की खुशी में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस दिवस के रूप में मनाया जाता है. प्रभु ईशु मसीह एक महान व्यक्ति थे. उन्होंने सभी को सच्चाई के मार्ग पर चलने की सीख दी है. कहा जाता है कि वह भगवान के पुत्र थे, जिन्होंने सच्चाई का मार्ग चुना लेकिन उस समय के शासकों को उनकी यह बात पसंद नहीं थी. उन्होंने यीशु मसीह को मार डाला था. लेकिन लोगों का विश्वास है कि वह फिर से इसी दिन जीवित हो गए थे.