Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

  • योग व आयुर्वेद को पूरे विश्व ने माना निरोग होने का साधन : डॉ.ध्रुवराज

जौनपुर धारा, जौनपुर। मां कौशिल्या सेकेंड्री स्कूल मोकलपुर में चल रहे तीन दिवसीय योग व समर कैंप का समापन बुधवार को हुआ। योग शिविर के समापन अवसर पर योग गुरु डॉ.ध्रुवराज ने बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, गरुण आसन, पादहस्त आसन, त्रिकोण आसन, करिचक्र आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग गुरु डॉ.ध्रुवराज ने बच्चों को बताया कि योग स्वभाव में आ जाए तब हर मुश्किल काम आसान हो जाता है। विद्यालय के प्रबंधक श्याम बहादुर यादव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों के स्वस्थ रहने से ही देश और राष्ट्र का विकास होगा। इसलिए बच्चों को अपने स्वास्थ्य के लिए यादाश्त शक्ति बढ़ाने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.अरविंद कुमार ने कहा कि सब रोगी की एक दवाई ऋषि-मुनियों ने योग बताई। विद्यालय के प्रबंधन निदेशक सौरभ यादव ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु योगा, खेलकूद, पुस्तकालय, कम्प्यूटर व विधिन्न विषयों के प्रयोगात्मक की सुंदर व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर विष्णु कुमार, शिव कुमार, सुरेंद्र कुमार, आकाश सिंह, मोनिका उपाध्याय, धर्मेंद्र पाल, कनीज सोगरा, रीता, ज्योति गुप्ता, सरिता, काव्या, रीना, रमाकांत आदि लोग उपस्थित रहे।