- जनरल नॉलेज की किताबें पाकर खिले बच्चों के चेहरे
जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। मंगलवार को मोहल्ला गुड़ाहाई स्थित माँ काली चौरामाता मंदिर पर चल रहे निःशुल्क पाठशाला में बच्चों को कॉपी किताब का वितरण किया गया। जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला गुड़ाहाई में स्थित मां काली चौरामाता मंदिर परिसर में युवाओं के कुशल मार्गदर्शन में चल रहे निःशुल्क गुरुकुलम पाठशाला में नगर सह कार्यवाह दीपक ने 30 बच्चों में कॉपी किताब, पेन पेंसिल, रबड़, बालपोथी व जनरल नॉलेज की किताबों का वितरण किया। शिक्षा से संबंधित सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दीपक ने कहा कि पहली बार युवाओं द्वारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का जो आरंभ किया जा रहा कार्य सराहनीय है। बच्चों से उन्होंने कहा कि आप सब मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें। वहीं युवाओं ने दीपक का बच्चों से बारी-बारी से परिचय कराया और उनको अपने उद्देश्य से अवगत करवाया। युवाओं ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के घटते स्तर, गुडवत्ता विहीन शिक्षा व बच्चों का शिक्षा से वंचित होना आदि कई प्रमुख मुद्दे हैं। जिनको लेकर हम सबने मिलकर निःशुल्क गुरूकुलम् पाठशाला का शुभारंभ किया और बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही अभियान चलाकर शिक्षा से वंचित बच्चों को उनके अभिभावकों से अपने उद्देश्य से अवगत करवाया जाएगा और पाठशाला से जोड़ा जाएगा।


