Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से निकाली 15.4 एमएम की पथरी

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 69 वर्षीय महिला की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का शल्य उपचार किया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद मरीज ने चिकित्सकों से मिलकर आभार जताया।
Homeअपना जौनपुरडॉ.भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गए संविधान पर है भरोसा : श्रीकला धनंजय...

डॉ.भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गए संविधान पर है भरोसा : श्रीकला धनंजय सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये गए संविधान पर हमें पूरा भरोसा है। आज उसी संविधान की बदौलत हम अपनी बात आप तक रख सकतें है। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह ने रविवार को नौपेड़वा बेलापार स्थित आर.एल.इण्टर कालेज परिसर में आयोजित डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। मूर्ति पर माल्यापर्ण करने के पश्चात उन्होने कहा कि आगामी 25मई को लोकसभा चुनाव है। आपका प्यार व स्नेह सरकार को हजम नही हो रहा है। आपके नेता को फर्जी केश के आरोप में जेल में डाल दिया गया। न्याय पालिका का सम्मान करती हूं, मुझे पूरा भरोसा है कि आप का प्रिय नेता जल्द ही बाहर आएगा और पुनः शोषित, वंचित व पीड़ित को हक दिलाने का कार्य करेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा एक महिला होकर घर की दहलीज से बाहर निकली हूँ। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ने कहा कि हमें अपने पूर्व के इतिहास को जानना चाहिए देश की आजादी में डॉ. अंबेडकर के अलावा बहुत लोगों का योगदान रहा है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव, धनंजय तिवारी, कमलाकर मिश्र, पृथ्वीराज सिंह मुन्ना, अंकित यादव, अजय त्रिपाठी, शिवप्रताप सिंह, अमरेश सिंह रंगीले, अमित पाठक, मनीलाल यादव, पांडव दूबे, वेदप्रकाश शुक्ल, मोनू तिवारी बक्शा ब्लॉक के समस्त प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर मिश्र व संचालन राजेश उपाध्याय ने किया।