जौनपुर धारा,जौनपुर। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.महेश चंद्रा प्रजापति ने होटल रिवर व्यू में प्रेस कॉन्प्रâेंस को संबोधित करते हुए कहा की भागीदारी पार्टी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। जौनपुर लोकसभा से जियालाल प्रजापति को भागीदारी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के 10 वर्ष के कार्यकाल में प्रजापति समाज में सबसे ज्यादा हत्या जौनपुर में हुई है। किंतु किसी हत्या में इस समाज को अभी तक न्याय नहीं मिला। इसी तरीके अति पिछड़े, अति दलित जातियों में निरंतर जातीय, जुल्म अत्याचार, लूट, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध इस सरकार में होते चले आए हैं लेकिन किसी को न्याय नहीं मिला। सपा, बसपा, कांग्रेस, भाजपा बारी-बारी से इस देश को ठगने का कार्य किया किंतु इस देश की जनता अब इनके नब्ज को समझ चुकी है। अब इनके बहकावे में आने वाले नहीं है। भागीदारी पार्टी एक तीसरे विकल्प के रूप में उभर कर आई है। उत्तर प्रदेश में 62 हजार पुलिस वैकेंसी में 50लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया इससे स्पष्ट हो रहा है कि मोदी और योगी की गारंटी में बेरोजगारी चरम उत्कर्ष पर है। प्रेस वार्ता में पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापतिद्ध कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, आकाश प्रजापति जिला प्रभारी, नंदलाल प्रजापति जिला सचिव, गुलाब प्रजापति जिला सलाकार, रविशंकर प्रजापति जिला महासचिव, फूलचंद प्रजापति जिला सचिव, सोभनाथ प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर, बांकेलाल प्रजापति जिला सचिव, नवनीत प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, अवधेश प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, मनीष कुमार जौनपुर नगर अध्यक्ष, ओमप्रकाश प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष सदर, मोहनलाल प्रजापति, सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
भागीदारी पार्टी (पी) जौनपुर में करेगी बड़ा खेला : डॉ.महेश चन्द्रा प्रजापति


