Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकार बनाने के लिये हमारी पार्टी का लेना पड़ेगा सहारा : अशोक...

सरकार बनाने के लिये हमारी पार्टी का लेना पड़ेगा सहारा : अशोक सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। आचार संहिता का भय दिखाकर हमें डराया व धमकाया जाता है। जबकि दूसरी तरफ एक पार्टी का प्रत्याशी खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाता है। उसे ना तो जेल भेजा जाता है और ना ही प्रशासन रोकता है। उक्त बातें पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा खुले आम गुण्डई करती हैं और संविधान बदलने की बात करती हैं। अभी तक हमारी पार्टी के 26उम्मीदवार भाजपा को हराने के लिये मैदान में डटे हुये हैं। आगे हमारा लक्ष्य 100प्रत्याशी को उतारने की हैं। ताकि हम भाजपा को हरा सके बिना हमारे सहयोग के कोई भी सरकार नहीं बना सकती हैं। हम जल्दी ही दिल्ली जाकर पार्टी की घोषणा पत्र जारी करेंगे जिसमे किसानो, महिलाओं, मजदूरों, आम जनता के लिये सुविधाओं के साथ साथ रोजगार की गारण्टी होगी।