जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है वहां पर आने वाली समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करते हुए चकबंदी प्रकिया पूर्ण कराए। जिलाधिकारी ने मुकदमों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि 01 से 03 वर्ष के पुराने मुकदमों को प्राथमिकता पर निस्तारित करे। उन्होंने धारा 23,24,चक निर्माण, आपत्तियों के निस्तारण आदि की भी समीक्षा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वि/रा.राम अक्षयबर चौहान, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, एसओसी और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
डीएम ने किया चकबंदी कार्यों की समीक्षा


