Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबेहतरीन यातायात प्रबन्धन से तीर्थयात्रियों का मार्ग हुआ सुलभ

बेहतरीन यातायात प्रबन्धन से तीर्थयात्रियों का मार्ग हुआ सुलभ

सहसों से सम्पर्क मार्गो पर यातायात सुचारु रुप से हो रहा है संचालित

जौनपुर धारा,जौनपुर। महाकुम्भ-2025 को सकुशल संपन्न व श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के नेतृत्व में जौनपुर पुलिस टीम सहसों चौहारा प्रयागराज पर मौजूद है। सहसों से प्रयागराज, वाराणसी व जौनपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किया जा रहा है, कही भी जाम की स्थिति नही है। जौनपुर पुलिस टीम द्वारा सहसों चौहारे पर बेहतरीन यातायात प्रबन्धन किया जा रहा है। जौनपुर पुलिस टीम के आने के उपरान्त सहसों पर जाम नही लग रहा है। तीर्थराज प्रयाग आने जाने वाले यात्रियों का मार्ग निर्विघ्न व सुलभ हो गया है। संगम आने वाले तीर्थयात्री सहसों से यात्री सीधे फाफामऊ पार्किग चले जा रहा है। संगम से वापस आने वाले तीर्थयात्री जो बनारस जाना चाह रहे है, सीधे बनारस को रवाना किया जा रहा है। पूर्वांचल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा जाने वाले यात्रियों को जौनपुर से उनके गन्तव्य को रवाना किया जा रहा है। सहसों पर पुलिस टीम के बेहतरीन यातायात प्रबन्धन से यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित हो रही है।