- ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसवारी के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी केराकत आदरणीय सुनील कुमार भारती उपस्थित हुए।उन्होंने अपनें उद्बोधन में कहा कि प्री-प्राइमरी शिक्षा में आंगनबाड़ी महिलाओं का योगदान बहुत ही बढ़िया है। यह बहुत ही जिम्मेदारी का कार्य करती हैं। उन्होंने गवर्नमेंट स्कूलों की शिक्षा को बेहतर बताया। कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश कुमार झा की देखरेख में आंगनबाड़ी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। श्रुतिलेख परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले ब्लॉक के दोनों बच्चों को उपजिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न शिक्षक संगठनों के सम्मानित प्रतिनिधिगण, एआरपीगण समस्त नोडल संकुल, व सभी आंगनबाड़ी बहनें, अभिभावकगण व बच्चे उपस्थित रहे।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के ब्लॉक अध्यक्ष शिव बचन यादव नें सभी आगंतुकों का स्वागत एवं उनके प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल शंकुल सुनील कुमार कनौजिया द्वारा किया गया।


