Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशट्रांसफर के 7 महीने बाद भी अधिकारी ने नई जगह नहीं किया...

ट्रांसफर के 7 महीने बाद भी अधिकारी ने नई जगह नहीं किया जॉइन…

उत्तर प्रदेश में शासन के आदेश की अवहेलना करने और अनुशासनहीनता के आरोप में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात प्रबंधक बृजेश कुमार अग्रहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए स्थानांतरण के करीब साढ़े 7 महीने बाद भी कार्यभार ग्रहण न करने के आरोप में उनके खिलाफ यह कठोर कार्रवाई की गई है. 

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ट्रांसफर आदेश के साथी चेतावनी देते हुए कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात सहायक प्रबंधक बृजेश कुमार अग्रहरी का 30 जून 2022 को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए ट्रांसफर कर दिया गया था. साथ ही नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया था. 

नई जगह के काम की रिपोर्ट सौंपनी थी

इस ट्रांसफर के बाद तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को शोध कार्य मुक्त करते हुए उनको नवीन तैनाती स्थल की प्रोग्रेस रिपोर्ट 12 अक्टूबर तक सरकार के सामने पेश करनी थी. लेकिन सहायक प्रबंधक बृजेश कुमार अग्रहरी ने अपनी नई तैनाती की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश नहीं की. इसी बीच 5 जुलाई 2022 को सहायक प्रबंधक बृजेश कुमार अग्रहरी को प्रबंधक सिविल के पद पर प्रमोट भी कर दिया गया.

मंत्री ने किया निलंबित

सहायक प्रबंधक से प्रबंधक के पद पर प्रमोट किए जाने के बाद भी नई तैनाती की जगह पर कार्यभार ग्रहण न करने, घोर अनुशासनहीनता के सहकारिता एवं उच्च आदेशों की अवहेलना के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उन्हें निलंबित कर दिया. 

ऐसे अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अनुशासनहीनता, शासन के आदेश की अवहेलना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.