Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरभारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मैच में 5 रन से हराया

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मैच में 5 रन से हराया

टीम इंडिया का वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है. भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मैच में 5 रन से हरा दिया. टीम इंडिया को जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन हरमनप्रीत कौर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 167 रन बना सकी. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इसके अलावा जेमिमा रॉड्रिग्स ने 24 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम इंडिया टार्गेट से 5 रन दूर रह गई.

बुखार के बावजूद हरमनप्रीत ने कंगारूओं के छुड़ाए छक्के!

इस मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का खेलना संदिग्ध माना जा रहा था. दरअसल, भारतीय कप्तान बुखार से पीड़ित थीं, लेकिन बुखार हौंसला नहीं तोड़ पाया. हरमनप्रीत कौर न सिर्फ मैच में खेलीं, बल्कि कंगारूओं के छक्के दिए. हरमनप्रीत कौर ने 34 गेंदों पर 52 रन बना डाले. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का जड़ा. हालांकि, भारतीय टीम मैच जीतने में नाकाम रही, लेकिन हरमनप्रीत कौर के हौंसले ने काफी सुर्खियां बटोरीं. टीम इंडिया की हार के बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस हरमनप्रीत कौर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

ऐसा रहा मैच का हाल

वहीं, इस मैच की बात करें तो हरमनप्रीत कौर के अलावा जेमिमा रॉड्रिग्स ने 24 गेंदों पर 43 रनों का योगदान दिया. दरअसल, एक वक्त भारतीय टीम 28 रनों पर 3 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन जेमिमा रॉड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने मैच में टीम इंडिया की वापसी करवाई. जेमिमा रॉड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर के बीच 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. दीप्ति शर्मा 17 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद लौटी. जबकि ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर 14 रनों का योगदान दिया. इससे पहले दोनों ओपनर ने निराश किया. शेफाली वर्मा ने 6 गेंदों पर 9 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर चलती बनीं.