Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरट्रक खराब होने पर बाजार में आधा घण्टा लगा जाम

ट्रक खराब होने पर बाजार में आधा घण्टा लगा जाम

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर के गोलाबाजार के पास गुरुवार को सड़क पर एक ट्रक में गड़बड़ी आ जाने से पूरे बाजार में जाम लग गया। मेनरोड पर दोनों तरफ वाहनों का तांता लग गया। पुलिस की कड़ी मेहनत से आधा घण्टा बाद जाम समाप्त हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनपुर-शाहगंज के बीच खेतासराय में बीच सड़क पर दोपहर एक ट्रक अचानक बिगड़ गई। ट्रक के बगल से निकलने के चक्कर में आमने-सामने दो वाहन आ गये। दोनों वाहनों के निकल न पाने से दोनों तरफ वाहनों का तांता लग गया। वाहनों की लाइन चौराहा तक पहुंच गई तो पुलिस सक्रिय हुई। मौके पर पहुंच कर जाम में फंसे वाहनों को व्यवस्थित कराया। इस बीच ट्रक ठीक होने के बाद सामान्य तौर पर यातायात बहाल हुई।