Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरनीट-यूजी और नेट परीक्षा संपन्न, हाई-टेक पहरे में 8905 छात्रों ने दी...

नीट-यूजी और नेट परीक्षा संपन्न, हाई-टेक पहरे में 8905 छात्रों ने दी परीक्षा

जौनपुर। जनपद में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) और नेट परीक्षा कड़ी सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जिले के टीडी इंटर कॉलेज सहित कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर 8905 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर चप्पे-चप्पे पर प्रशासनिक निगरानी रखी गई। स्थानीय पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थानों पर बीएसएफ के जवान भी तैनात रहे। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर लाइव मॉनिटरिंग रूम से जोड़ा गया था, जहां से वरिष्ठ अधिकारी हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे। खुफिया विभाग की टीमें भी लगातार सक्रिय रहीं।

भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराईं। जिन केंद्रों पर छाया की कमी थी, वहां टेंट लगाए गए तथा ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:30 बजे से प्रवेश शुरू किया गया। फर्जीवाड़े और नकल रोकने के लिए अभ्यर्थियों की त्रि-स्तरीय जांच की गई। हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और डिजिटल फेस रिकग्निशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, किताबें और बैग ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पेन और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्रवेश दिया गया। एनटीए के निर्धारित ड्रेस कोड का भी सख्ती से पालन कराया गया।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने टीडी पीजी कॉलेज और जनक कुमारी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।