Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअधिवक्ता संघ ने मृतक साथी की पत्नी को चेक सौंपकर की आर्थिक...

अधिवक्ता संघ ने मृतक साथी की पत्नी को चेक सौंपकर की आर्थिक मदद

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय तहसील अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को साथी अधिवक्ता आरपी सिंह की बेवा को उनके आवास पर पहुंच कर दो लाख का चेक सौंपकर आर्थिक मदद की। गौरतलब हो कि कोरवलिया भांदी गांव निवासी आर पी सिंह 65अधिवक्ता की विगत दो अक्टूबर को लम्बी बिमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। जिसकी सूचना पर संघ के अध्यक्ष भोलेन्द्र यादव मंगलवार को अधिवक्ता साथियों के साथ मृतक के आवास पर पहुंच कर मृतक की बेवा पत्नी शशिकला सिंह को दो लाख का चेक सौंपकर आर्थिक मदद किया। इस मौके पर लालचंद गौतम, राजीव सिंह, धर्मेन्द्र यादव, मोहम्मद सारिक, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, नितेश कुमार, रामसहाय समेत समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे। लोगों ने संघ के लोगों के प्रति आभार जताया।