Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदूल्हा हत्याकांड : आरोपितों के परिजनों ने निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच...

दूल्हा हत्याकांड : आरोपितों के परिजनों ने निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच की उठाई मांग

जौनपुर। चर्चित कलेक्ट्रेट परिसर दूल्हा हत्याकांड में रविवार को नया मोड़ सामने आया। एक ओर जहां मृतक पक्ष की ओर से न्याय की मांग को लेकर धरना जारी रहा, वहीं दूसरी ओर मामले में नामजद बताए जा रहे व्यक्तियों के परिजनों ने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई।

कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठीं पूजा यादव ने कहा कि उनके पति अशोक यादव निर्दोष हैं और उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराते हुए उनके पति को न्याय दिलाने की मांग की। पूजा यादव का कहना था कि घटना से उनके पति का कोई संबंध नहीं है और सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

इसी क्रम में काजल चौहान ने भी अपने भाई अविनाश चौहान को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें भी दूल्हा हत्याकांड में आरोपी बनाया जा रहा है, जबकि घटना के दिन वह परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच कराने तथा उनके भाई को न्याय दिलाने की मांग की।

धरना दे रहे परिजनों ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच से ही वास्तविक तथ्य सामने आ सकेंगे। उनका कहना था कि जो लोग वास्तव में घटना में शामिल हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच विधिक प्रक्रिया के तहत जारी रहने की बात कही है। दूल्हा हत्याकांड को लेकर दोनों पक्षों की ओर से न्याय की मांग किए जाने के कारण मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की निगाहें जांच एजेंसियों की कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हैं।