जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को सुहागिन महिलाएं जितिया व्रत रखकर अपनी संतान की लंबी आयु की प्रार्थना करेंगी। जिउतिया व्रत को जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म में इस पूजा की बड़ी मान्यता है, इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर पूजा अर्चना करतीं है और अगले दिन पारण करतीं है। हिंदू पंचांग के अनुसार जितिया व्रत अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर नवमी तिथि तक रखा जाता है। जिउतिया व्रत के एक दिन पहले महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स््नाान कर पूजा-पाठ की तैयारी में जुट जाती है। शाम को संतान की लम्बी आयु के लिये घाटों पर पूजा के उपरान्त अगले दिन जिउतिया व्रत के पारण करने के बाद ही अन्ना को ग्रहण करतीं है। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में महिलाएं पूजन की सामग्री के साथ ही जिउतिया की खरीददारी में जुट गई है। पूजा सामग्री के लिये गुरुवार को महिलाओं भीड़ बाजारों में उमड़ी रहीं।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
जिउतिया के मद्देनजर महिलाओं ने की खरीददारी



