Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उत्पादों की बिक्री के लिए जेम पोर्टल से जुड़ें : विजया रहाटकर

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जौनपुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से जेम पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने लखपति दीदी बनने का लक्ष्य रखने और डिजिटल मार्केटिंग अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कोविड प्रभावित परिवारों की बेटियों को लैपटॉप वितरित किए गए।
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

  • पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नगर के एराकियाना मोहल्ला में सड़क दुघर्टना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये।जहां चिकित्सकों ने उक्त घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरई खुर्द गांव निवासी 32वर्षीय हरिओम मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा गुरुवार की दोपहर अपने बाइक से शाहगंज लालपैथ लैब पर ब्लड सैंपल लेने के लिए आ रहें थे कि एराकियाना मोहल्ला में सामने ट्रक आने से बाइक की ब्रेक लगाने से ट्रक के नीचे चलें गए। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने उक्त घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने चालक व ट्रक को हिरासत में ले लिया है।