जौनपुर धारा, पवांरा। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया में हुई सड़क दुर्घटना में नायब तहसीलदार घायल हो गए। जबकि उनका वाहन क्षति ग्रस्त हो गया। मछलीशहर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार कस्बा संतोष कुमार अपनी कार से प्रयागराज से तहसील आ रहे थे। जैसे ही गुरुवार की सुबह करीब 9बजे सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से आ रही एसी बस पहले एक पिकप व बुलेट सवार को टक्कर मारते हुए नायब तहसीलदार की कार में जोरदार टक्कर मारते हुए बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वाहन असंतुलित होकर फिर बस से टकराते हुए खंदक में गिर गयी। कार में बैठे नायब तहसीलदार बाल बाल बच गए लेकिन पैर में काफी चोट आई। स्थानीय लोगों ने नायब तहसीलदार को इलाज कराकर तहसील में अन्य अधिकारियों को सूचना दिया। इसी बीच सतहरिया पुलिस चौकी की पुलिस बस का पीछा किया और नायब तहसीलदार के क्षतिग्रस्त कार को चौकी पर खड़ी करवाकर उनको प्रयागराज भेजवाया।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सड़क दुर्घटना में नायब तहसीलदार घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

Previous article
Next article

