जौनपुर धारा, जौनपुर। लोकसभा चुनाव-2024 के लिये भाजपा ने जौनपुर संसदीय क्षेत्र से कृपाशंकर सिंह को टिकट दे दिया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है। मंगलवार को कृपाशंकर सिंह संकटमोचन मे दर्शन कर वाराणसी से सड़क मार्ग से चलकर जौनपुर के लिए चले। इस दौरान हजारों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक अमूल फैक्ट्री के सामने पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया। उसके उपरांत उन्होने चौकिया पहुंचकर माँ शीतला का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर भूपतपट्टी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पहुँचे। ज्ाहॉ उनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अंगवस्त्रम् और स्मृति देकर स्वागत किया गया।तदोपरांत डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर की सेवा करने का अवसर प्रदान किया। पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर और देव तुल्य जनता के विश्वास पर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे। राजमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सन 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए जो रोडमैप बनाया है। उसमे हम सभी को भागीदार बनना है और नरेन्द्र मोदी के विजन को समर्थन देते हुए लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है। पिंडरा के विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि कृपाशंकर सिंह नरेन्द्र मोदी के दूत बनकर आये है। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने केन्द्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि प्रथम चरण में अधिसूचना के पहले जौनपुर का टिकट घोषित करने से हम सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की रणनीतिक सफलता हेतु पर्याप्त समय मिल गया है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अन्त मे आये हुए कार्यकर्ताओ का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करे। उसके लिये हमे बूथ तंत्र पर विजय करना होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, संदीप सरोज, रवीन्द्र सिंह, राजू दादा, उमाशंकर सिंह, अवधेश यादव, रविश चन्द्र पाण्डेय, नागेश्वर देव पाण्डेय, प्रभात श्रीवास्तव, अरविन्द विश्वकर्मा, रामसूरत मौर्य, शशि मौर्य, सुनिल यादव, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, आमोद सिंह साहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
जौनपुर की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिये शीर्ष नेतृत्व का आभार : कृपाशंकर सिंह


