Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुर6720.66 लाख रूपेय की लागत से 365 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

6720.66 लाख रूपेय की लागत से 365 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला पंचायत जौनपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला निधि से कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कायाकल्प किया गया। जिसमें 325कुर्सिया, सेन्टरलाईज ए.सी., प्रोजेक्टर, 04 एल.ई.डी.टी.वी., साउण्ड प्रूफ हाल बनाया गया है। जिस पर 139.97 लाख का व्यय हुआ। उच्चीकृत ऑडिटोरियम का लोकार्पण 05 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया श्रीकला धनन्जय सिंह द्वारा किया गया। जिसमें बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिन्सु’ विशिष्ट अतिथि एवं सत्येन्द्र सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, मुंगराबादशाहपुर, संजय सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत सिकरारा, विनय सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत महराजगंज, मनोज यादव प्रमुख क्षेत्र पंचायत बक्शा, राजकुमार यादव सदस्य जिला पंचायत, दिनेश तिवारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, बाबा सिंह ग्राम प्रधान बर्जी एवं मो.हारून, अधिशासी अभियन्ता (सिविल)/अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत के साथ जिला पंचायत के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम अध्यक्ष व विशिष्टि अतिथि विधान परिषद सदस्य का स्वागत प्रमुखगण, सदस्यगण जिला पंचायत के साथ अपर मुख्य अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष ने उच्चीकृत आडिटोरियम के लोकार्पण के साथ-साथ जनपद के सार्वागीण विकास हेतु जिला पंचायत जौनपुर द्वारा 15वाँ वित्त, पंचम राज्य वित्त आयोग योजना एवं जिलानिधि के अन्तर्गत 30 जनवरी 2024 व 13 फरवरी 2024 को आमंत्रित निविदा में स्वीकृत सी.सी.,इण्टरलाकिंग,लेपन/मरम्मत,पुलिया निर्माण,सरोवर निर्माण, नाला/नाली निर्माण, सीमा सूचक द्वार, सामुदायिक शौचालय, हाईमास्ट लाईट स्थापना आदि में 6720.66 लाख रूपेय की लागत से 365 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।