जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कुशहाँ द्वितीय ग्राम पंचायत में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। गाजे-बाजे के साथ भागवत कथा पंडाल से कलश शोभायात्रा शुरू हुआ जो ग्राम का भ्रमण करते हुए आदि गंगा गोमती नदी के तट बलुआ गांव पहुँचा। जहां कथा व्यास मुकुंद जी महराज के द्वारा विधि विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल कलश में भरवाया गया। जिसके बाद कलश यात्रा भागवत कथा स्थली पर पहुंची। जहां लाये गये कलश के जल से विधि-विधान के साथ यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित कराया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु हाथ में पताका लिये साथ चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम के जयघोष किया जा रहा था। जिससे जिधर से भी कलश यात्रा गुजरी उधर का माहौल पुरी तरह भक्तिमय हो गया। कलशयात्रा के साथ ही इस सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर मुख्य यजमान राम सागर सिंह, पूर्व प्रधान जनार्दन सिंह, राजन सिंह, वरुण सिंह, राहुल सिंह, शिवपूजन गुप्ता, अरविंद दुबे, मनोज दुबे आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली कलश यात्रा


