Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजिले के दो पूर्ति निरीक्षक बने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

जिले के दो पूर्ति निरीक्षक बने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

जौनपुर धारा, बदलापुर। जिले के दो पूर्ति निरीक्षकों की पदोन्नति क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के पद पर हुई है। उनकी पदोन्नति से परिजनों में हर्ष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने गठित विभागीय पदोन्नति सीमित की संस्तुति के आधार पर बदलापुर के पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार साहनी एवं सदर तहसील की पूर्ति निरीक्षक अमिता द्विवेदी की पदोन्नति क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के पद पर किया है। एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने पदोन्नति के बाद दोनों पूर्ति निरीक्षकों को बधाई दी है। गौरतलब है कि अमिता द्विवेदी जौनपुर में 22 जुलाई वर्ष 2021 से पूर्ति निरीक्षक के पद पर सेवा दे रही हैं वही विजय कुमार साहनी वर्ष 2021में अगस्त माह से सेवा दे रहे हैं। प्रोन्नति की खबर मिलते ही विभागीय लोगों ने भी पूर्ति निरीक्षक द्वय को बधाई दिया है।