Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसुबह 06:00 बजे की खबरें एक नजर में...

सुबह 06:00 बजे की खबरें एक नजर में…

  • शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे राज्यमंत्री दिनेश प्रताप

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह 27 मई को पूर्वान्ह् 11 बजे नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदगणों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1 बजे मंत्री नगर पालिका परिषद जौनपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदगणों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

  • नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ

जौनपुर धारा, सिरकोनी। नवनिर्वाचित नगर पंचायत कजगांव के अध्यक्ष फिरोज खान समेत नगर के 12 वार्डों के सभासदों को शुक्रवार को नगर स्थित गोल कोठी के प्रांगण में उप जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने  शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सभासदों में श्रीमती राज कुमारी, अरविंद प्रजापति फुलगेन देवी, रितेश मौर्या, सरोजा देवी, आलोक मौर्य, इजलास यादव, सुनील विश्वकर्मा, इकबाल अंसारी, हैदर अंसारी, आहिस्मा, आकाश सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आस्था पांडेय, थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, बंसराज चौधरी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार व सिंगरामऊ थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, एसआइ रमा शंकर पांडेय व हमराहियों तथा कोबरा दस्ते ने गुरुवार को यूपी गैंगस्टर एक्ट के आरोपित पचहटिया निवासी मोहम्मद इस्माइल को विशेषरपुर चौराहा के पास से धर दबोचा। उधर, थानाध्यक्ष सिंगरामऊ कमलेश कुमार व उनके हमराहियों ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित मल्लूपुर निवासी नबी अहमद को हरिहरपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। नबी अहमद काफी समय से फरार चल रहा था। आवश्यक लिखा-पढ़ी कर दोनों का चालान कर दिया गया।

  • धर-पकड़ अभियान में 29 वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस ने वारंटियों की धर-पकड़ का अभियान गुरुवार की रात भी चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से 29 वारंटी गिरफ्तार किए गए। इस दौरान मड़ियाहूं पुलिस ने कुदनापुर निवासी राकेश पटेल, श्यामचंद पटेल, भूषण पटेल, छोटेलाल व ददरा गांव के दीपक, मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने सोहांसा गुलरा के हरिशंकर उर्फ दस्सू व बुद्धन पटेल, अहमदपुर के अनिल कुमार और बड़ागांवडीह तरहटी के माता शंकर शुक्ल, खेतासराय पुलिस ने बभनौटी वार्ड के साजन सोनकर, लेदरहीं के सुरेश कुमार, घनश्याम, कोहरौटी वार्ड के इम्तियाज को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस ने चितरसारी के राम जिवायन यादव, रिजवी खां के मोहम्मद इरफान उर्फ पिंकी, बलुआघाट के मुस्तकीम, मछलीशहर पुलिस ने अलवियाना की मदीना पत्नी सेराज, बावली के फैजुल इस्लाम व तिलौरा के विनोद कुमार, सुजानगंज पुलिस ने सलारपुर के हेमंत यादव, बेलावां के राम आसरे बिंद, मीरगंज पुलिस ने सेमरीडीह के श्याम बहादुर व उसके भाई अरुण कुमार चौहान, महराजगंज पुलिस ने केवटली के जमुना हलवाई, चंदवक पुलिस ने अमिलिया निवासी मंगेश, केराकत पुलिस ने बलईपुर निवासी संतलाल, रामपुर पुलिस ने जोगापुर के सुरेंद्र, सरायख्वाजा पुलिस ने कोहड़ा के दीपक और लाइन बाजार पुलिस ने परियावां के कृपाशंकर को घर पर दबिश देकर धर दबोचा। आवश्यक लिखापढ़ी कर पुलिस ने वारंटियों का चालान कर दिया।