- देर से आने पर सीएचओ को अनुपस्थित कर मांगा स्पष्टीकरण, उपभेक्ता को दिया आयुष्मान कार्ड
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। मुफ्तीगंज ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान एक महिला कर्मचारी देर से उपस्थित हुई जिस पर उसे अनुपस्थित करके स्पष्टीकरण मांगा। शुक्रवार को एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा सुबह 11 बजे अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का निरीक्षण करने पहुंच गयीं। उन्हें उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान सीएचओ खुशबू मौर्या देर से पहुंची जिस पर उक्त महिला कर्मचारी को अनुपस्थित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा तथा आगे से समय से ड्यूटी पर पहुंचने का निर्देश दिया। एसडीएम ने प्रसूता महिलाओं से व्यवस्थाओं के बारे मे जानकारी ली। जहां प्रसूता महिलाओं को एडमिट किया गया था एक-एक वार्ड में घूमकर व्यवस्थाओं को देखा तथा परखा। एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक मुफ्तीगंज डॉ. श्रवण कुमार को सीएचसी परिसर में और प्रसुता के वार्डो में नियमित रूप से दवाओं का छिड़काव करवाते रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने कुछ प्रसूता महिलाओ में फल भी वितरित किया। इस दौरान अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



