Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

  • पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी, जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनवल गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनवल गांव में मंगलवार की शाम को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी जिसमें एक पक्ष में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें दो लोगों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था जिसमें इलाज के दौरान एक 17 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया जिसके कारण पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मगवाकर आरोपी का हैडपंप, हरा पेड़ और मड़हा गिराकर वापस चली गई। जानकारी के अनुसार मनवल गांव निवासी अभिषेक यादव, आदित्य यादव, अग्निवेश, राधिका देवी पत्नी सभापति यादव मंगलवार की शाम करीब 4 बजे जानवर बांधने को लेकर विपक्ष अमरसेन यादव, अवधेश यादव, रितेश यादव, प्रिंस यादव से मारपीट हो गयी जिसमें लाठी-डंडे से सभापति पुत्र आदित्य, अग्निवेश, राधिका देवी पर आत्मघाती हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। आदित्य की हालत बिगड़ते देख जिला चिकित्सालय ले गए जहां से उसे ट्रामा सेंटर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान आदित्य ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से गांव में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया जिसके कारण पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मंगवाकर आरोपी का हैडपंप, हरा पेड़ और मड़हा गिराकर वापस चली गई। सरायख्वाजा थानाध्यक्ष ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामले को काबू कर लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।