Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखेलते समय गड्ढे में गिरने से बालक की मौत

खेलते समय गड्ढे में गिरने से बालक की मौत

  • गंदा पानी निकालने के लिए बनाए गए गड्ढे में गिरने से हुई घटना

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के सामने हुई एक घटना में गंदे पानी के गड्ढे में डूबने से एक 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना का पता स्वजनों को काफी देर के बाद चल पाया। कस्बा निवासी जीवन उर्फ मोनू जायसवाल का 7 वर्षीय पुत्र अवनीश जायसवाल उर्फ मारुति नगर पंचायत कार्यालय के पास खाली मैदान पर खेलने के लिए गया था। संभवत नगर पंचायत कार्यालय के सामने बनाए गए गंदा पानी निकालने के गड्ढे में किन्ही परिस्थितिवश गिर पड़ा तथा पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब बालक घर वापस नहीं आया तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। गंदे पानी के गड्ढे में उतराई हुई हवाई चप्पल देखकर परिजनों को डूबने की आशंका हुई जिस पर लोगों ने गोता लगाकर खोजा तो मोनू की तलहटी में बैठी हुई लाश बरामद हुई। स्वजन उसके जिंदा होने की उम्मीद में उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल भागे जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पश्चात परिजनों में रोना पीटना मचा रहा है। जीवन के केवल दो ही पुत्र थे जिसमें अवनीश छोटा था।