Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचाइनीज मांझा के खिलाफ पुलिस का सघन जागरूकता अभियान

चाइनीज मांझा के खिलाफ पुलिस का सघन जागरूकता अभियान

  • लाउडस्पीकर से दुकानदारों व आमजन को दी गई सख्त चेतावनी
  • मकरसंक्रांति पर्व को देखते हुए की गई यह कार्यवाही

मुंगराबादशाहपुर। मकर संक्रांति को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के निर्देश पर मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने कहा कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों एवं दोपहिया वाहन चालकों के लिए अत्यंत जानलेवा सिद्ध हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार चाइनीज मांझा बेचते, भंडारण करते या कोई व्यक्ति उससे पतंग उड़ाते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को भारतीय दंड संहिता व अन्य संबंधित अधिनियमों की जानकारी देते हुए बताया कि चाइनीज मांझा से कई गंभीर दुर्घटनाओं की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं भी चाइनीज मांझा की बिक्री या उपयोग दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसी क्रम में मुगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि यह जागरूकता अभियान मुख्य तिराहा, प्रयागराज मार्ग, गुड़हाई मोहल्ला, नई बाजार, सिपाह मोहल्ला, प्रतापगढ़ रोड, जंघई रोड, स्टेशन रोड, मछलीशहर रोड, नईगंज व कटरा मोहल्ला सहित नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से चलाया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से अनाउंस कराया गया कि किसी भी प्रकार का मांझा बेचना या उसका उपयोग करना गैरकानूनी अपराध है। लाउडस्पीकर के माध्यम से यह भी चेताया गया कि यदि किसी दुकानदार को मांझा बेचते या किसी व्यक्ति को मांझे से पतंग उड़ाते हुए पाया गया, अथवा मांझे से किसी प्रकार की जनहानि होती है, तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने आगे बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि चाइनीज मांझा की अवैध बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।