Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंघ शताब्दी वर्ष के निमित्त शाहगंज नगर से समैसा ग्राम के लिए...

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त शाहगंज नगर से समैसा ग्राम के लिए युवाओं ने  निकाली ‘देव दर्शन साइकिल यात्रा’

शाहगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण भारत में ‘शताब्दी वर्षÓ मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनवरी माह में युवाओ के भिन्न भिन्न कार्यक्रम होने है। इसी क्रम में शाहगंज नगर से शताब्दी वर्ष के लिए युवाओं के कार्यक्रम के संयोजक ईशान जायसवाल राम के नेतृत्व में एवं साइकिल यात्रा कार्यक्रम संयोजक धीरज कुमार पाटिल  के संयोजन में एक विशाल  साईकिल यात्रा का आयोजन हुआ। साइकिल यात्रा नगर के स्वामी विवेकानंद तिराहे से चलकर नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए लगभग पांच किलोमीटर की साईकिल यात्रा करके बाबा ननकु दास की कुटी समैसा ग्राम सभा मे पहुंची। वहां एक गोष्ठी के माध्यम से मुख्य वक्ता शिव नारायण एवं संयोजक ईशान जायसवाल राम ने गोष्ठी को संबोधित किया तथा नगर संघचालक दिलीप एवं बाबा राम अचल दास महाराज ने अपने आशीर्वचनों के माध्यम से युवाओं को देश समाज और संस्कृति के हित में कार्य करने हेतु प्रेरणा दी। उक्त कार्यक्रम में दो सौ से ज्यादा की संख्या मे युवाओं ने साइकिल से पहुंचकर कार्यक्रम को स$फल बनाया। कार्यक्रम में नगर से दुर्गेश चौरसिया, उज्जवल नाग, विष्णु कांत अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, रतन, प्रदीप यादव, अभिषेक बरनवाल, अमित त्रिपाठी, क्षेमेंद्र सिंह, शिवा गुप्ता, विजय गुप्ता, अवनीश साहू, मुकेश अग्रहरि,राहुल अग्रहरि, सागर सोनी, अमन राजभर ने सहयोग करके कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर प्रचारक रवि, सह संघ संचालक राम, विनय, विरू यादव, नितिन अग्रहरि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।