Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघायल बृद्ध की उपचार के दौरान मौत

घायल बृद्ध की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। भटपुरा गांव में एक सप्ताह पूर्व मनबढ़ो के द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर कर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध सहित सात लोगों को घायल कर दिया था। घायल वृद्ध का उपचार बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। गांव निवासी राजेश कुमार बिन्द का आरोप था कि वह शाम को खाना खाकर बिस्तर पर सो रहा था। तभी पड़ोसी अरविन्द बिन्द नशे में धुत होकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा और मना करने पर मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद उसके अलावा दस और लोग लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंच बिस्तर पर सो रहे 80वर्षीय धनई बिन्द, इनके पुत्र राजेश, धर्मेंद्र, पौत्र अभिषेक, अमित, बृद्ध पत्नी कैलाशी और पुत्र बधू अनीता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 80 वर्षीय धनई बिन्द ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।