Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसरकार के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

सरकार के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

जौनपुर धारा, जौनपुर। तहसील मछलीशहर क्षेत्र के ग्राम गोधुवां थाना मुंगरा बादशाहपुर के अंतर्गत सूरज पाल पुत्र स्व.राजमणि पाल ने अपने खेतों की पैमाइश के लिए लगातार प्रार्थना पत्र तहसील मछलीशहर में दे रहा है और पैमाइश का सरकारी शुल्क 1000 रूपये बैंक में जमा किया है और जमा किए 01वर्ष हो चुका है और पत्रावली राजस्व निरीक्षक मुंगरा श्रीराम कानूनगो के पास 16 मई 2023 को सूरज व गांवसभा मौजा गोधुवा परगना मुगरा धारा 24 की पत्रावली प्राप्त कर चुके हैं। इसके बावजूद पैमाइश अभी तक नहीं हुई, और पैमाइश के लिए पीड़ित परिवार ने कई बार उपजिलाधिकारी मछलीशहर को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। वहीं जब राजस्व निरीक्षक श्रीराम व लेखपाल सूरज गौतम से मिलते हैं। उनके द्वारा बताया जाता है कि हमें आदेश मिलेगा तब मैं पैमाइश करने जाउंगा यही हीला हवाली चल रहा हैं। जिससे पैमाइश ना होने से शुल्क नुकसान जा रहा है।