Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होगा रामोत्सव का आयोजन

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होगा रामोत्सव का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य सचिव उप्र शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में 14 से 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामोत्सव-2024 का आयोजन होना है, जिसके लिए 14 जनवरी अर्थात उत्तरायण/मकर संक्रांति से जनपद के प्रमुख मंदिरो सहित कार्यालय परिसर व मुख्य मार्गांे के साफ-सफाई हेतु एक विशेष अभियान चलाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए गए है। जिसके क्रम में विभिन्न नगर पंचायतों, नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा मंदिरो में साफ-सफाई के अभियान के साथ ही स्थलों को प्लास्टिक मुक्त करने की शुरुआत हो गई है। गौरीशंकर धाम सुजानगंज, राम जानकी मंदिर तिलौरा, सोमनाथ मंदिर मछलीशहर, अजोसी धाम मंदिर केराकत सहित जनपद के अन्य सभी प्रमुख मंदिरो में अभियान चलाकर सफाई तथा चूना छिड़काव किया गया। जिसका निरीक्षण संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा भी किया गया।