Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरग्राम प्रधान पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप,...

ग्राम प्रधान पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली के कटाहित खास गांव निवासी कैलाशनाथ की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जान से मारने कि धमकी सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव निवासी कैलाशनाथ ने तहरीर देकर कोतवाली में आरोप लगाया की ग्राम प्रधान ईश्वरचंद से उसका एक जमीन का काफी वर्षो से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व उक्त विवादित जमीन का फैसला मेरे पक्ष में आया था। सोमवार को ग्राम प्रधान ने मुझे संदेश भिजवाकर अपने घर में होने वाली पंचायत में आने को कहा। मै उस पंचायत में नहीं गया। मंगलवार को ग्राम प्रधान ईश्वर चंद, सुभाष चंद्र, रितेश मौर्य व गुलाब चंद्र मेरे घर पहुंच गए और पंचायत में क्यों नहीं पहुंचे कह कर मुझसे मार पीटा और जान से मारने कि धमकी देते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी। उनके जाने के बाद मैने कोतवाली पहुंच घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।