जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बेर्रा के जयराजी देवी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जयराजी कन्या जूनियर हाई स्कूल के परिसर में फलदार एवं छायादार पौधा लगाकर शुद्ध पर्यावरण का संकल्प लेते हुए पौधा लगाया, जिसमें फलदार आम और छायादार नीम का पौधा लगाया गया। समूह की अध्यक्ष मनोरमा ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। विना वृक्ष के हमारा जीवन अधूरा है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधा लगाकर तैयार करना चाहिए जिससे हमारा वातावरण शुद्ध रहे। इस मौके पर प्रमुख रुप से मीना सिंह, सुमित्रा, सुनीता, अर्चना, उर्मिला देवी, पूजा, बंदना निषाद, साधना, अभिलाषा निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
समूह की महिलाओं ने किया पौधरोपण

Previous article

