जौनपुर धारा, मीरगंज। स्थानीय जंघई तुलापुर गांव के विद्युत उपभेक्ताओं का हाल ट्रांसफार्मर जल जाने से भीषण गर्मी में बेहाल होकर रह गया है। एक ओर उनकी धान की रोपाई रुक गई है तो दूसरी ओर उमस भरी गर्मी से लोग तड़प उठे हैं। दर्जनों उपभेक्ता सोमवार को चम्पापुर फीडर पर जाकर जेई सुधीर कुमार मुदार्बाद के नारे लगाए। मंगलवार को भी करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने जले ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर जेई सुधीर कुमार मुदार्बाद के नारे लगाते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। उपभेक्ताओं ने कहा कि सबमर्सिबल मशीन समेत यहां 28 उपभेक्ता है जो समय से बिजली के बिल का भुगतान चम्पापुर करते हैं। उन्होंने जेई पर पैसे के लेनदेन का आरोप भी लगाया। प्रमुख रूप से मो. इलियास, सुनील मिश्र, राजकुमार दूबे, विनय पाठक, मो. सलीम आदि रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दस दिन से जला ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी से उपभेक्ताओं का हाल बेहाल
Next article

