Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरग्राम चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गई समस्या

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गई समस्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत ब्लॉक अंतर्गत परमानंन्दपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान श्याम नारायण प्रजापति की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस ग्राम चौपाल में लोगों को जागरूक किया गया कि यदि ब्लॉक संबंधित जैसे किसान सम्मान निधि योजना, खाद व बीज और गाँव में बने पंचायत भवन पर आधार, खतौनी, पास बुक, आय, जाति और निवास प्रमाण जैसी कोई भी कार्य हो पहुँच कर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकते है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में जैसे कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, टीबी, हैजा कोई भी किसी किसान व ग्रामीण को समस्या होती है तो अस्पताल पर सूचित करें जिसका समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अरुण कुमार कनौजिया, एपीओ संजय आजाद, एडीओ जयेश यादव, ग्राम प्रधान श्याम नारायण प्रजापति, ग्राम रोजगार सेवक निशा देवी के साथ तमाम ग्रामवासी परमानंदपुर के मौजूद रहे।