Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरछुट्टा पशुओं के चलते आए दिन चुटहिल हो रहे राहगीर

छुट्टा पशुओं के चलते आए दिन चुटहिल हो रहे राहगीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में केराकत-जौनपुर मार्ग पर छुट्टा पशुओं का जमवाड़ा लगा हुआ है। आए दिन छुट्टा पशुओं के चलते राहगीर चुटहिल होते रहते हैं। इधर प्रशासन का दावा है कि ब्लाक में पशुवाहन से छुट्टा पशुओं को लाद कर गौशालाओं पर पहुंचाया जाता है। लगता है कि केवल कागज खानापूर्ती की जा रही है क्योंकि इसका जीता जागता सबूत यह है कि दर्जनों छुट्टा पशु रामपुर बाजार में अपना अड्डा जमाए हुए है। प्रशासन भी बेखबर है। केराकत-जौनपुर मार्ग से प्रतिदिन आला अधिकारी इसी बाजार से गुजरते है लेकिन इन पशुओं को कोई देखता नहीं है। बिना चारा पानी के रोड पर कब्जा किए हुए हैं।