Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रेन की चपेट में आने से मोर की हुई मौत

ट्रेन की चपेट में आने से मोर की हुई मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र अंतर्गत गंगौली गांव के पास बने रेलवे फाटक के बगल में ट्रेन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गाजीपुर से आनंदविहार (दिल्ली) को जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की देर शाम गाजीपुर से चलकर दिल्ली जा रही थी तभी गंगौली रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बैठा मोर उड़ने की फिराक में था और वह उड़ने लगा तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अच्छेलाल यादव को दिया। ग्राम प्रधान अच्छेलाल यादव ने घटनास्थल पर पहुँच विधि विधान पूर्वक के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार किया। इस अवसर पर सतीश यादव, सुशील यादव, अंकित यादव, रामआसारे यादव, बृजेश यादव, शिवांश यादव, मोदी यादव के साथ गाँव के तमाम लोग मौजूद रहे।